अलीगढ़. अलीगढ़ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जनसभा के
लिए पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थित जनसमूह से पूछा कि यूपी सरकार कैसा काम
कर रही है? क्या सरकार अपने वादे पूरे कर रही है? इसके बाद उन्होंने अखिलेश
सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने वादे तो किए लेकिन पूरा नहीं कर रही
है। जो लैपटाप बांटे जा रहे हैं वो काम नहीं कर रहे हैं। प्रदेश में
कम्प्यूटर की सरकार है, लेकिन बिजली का खस्ता हाल है।
दागी नेताओं वाले अध्यादेश के खिलाफ अपने विरोध के संदर्भ में
उन्होंने कहा कि सच बोलने के लिए खास समय की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने
माना कि उनके विरोध की भाषा सही नहीं थी।
राहुल ने कहा कि वोट के लिए हिन्दू और मुसलमान को लड़ाया जाता है।
दंगा कराया जाता है। मुजफ्फरनगर दंगे के पीछे भी राजनीति हुई है। वहां
दोनों कौम को लोग मारे गए। हम वहां गए। लोगों से मिले। दोनों कौम के लोगों
ने कहा कि उनके बीच दुश्मनी नहीं है। इसे राजनीतिक लोगों ने अंजाम दिया है।
उन्होंने कहा कि किसानों की असली लडाई कांग्रेस लड़ रही है। यूपी में
सबको भोजन के अधिकार की लडाई लड़नी होगी सबको भोजन मिलना चाहिए। हमने जनता
के हित में भूमि अधिग्रहण बिल पास किया, भोजन का अधिकार हम लेकर आये, जिससे
हर परिवार को 35 किलो सस्ता अनाज मिलेगा। प्रदेश को बदलने का काम बीएसपी
और समाजवादी पार्टी से नहीं हो सकता। यह काम कांग्रेस ही कर सकती है। हमने
जो कहा है, वो करके दिखाएंगे।
आगे पढिए आजम ने राहुल को दिया करारा जवाब और वीडियो में देखिए राहुल का भाषण...
No comments:
Post a Comment